{"_id":"693549db349c6810e007fb4f","slug":"video-deputy-cm-keshav-said-that-akhileshs-mental-balance-has-deteriorated-after-the-defeat-in-bihar-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले- बिहार में हार के बाद अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले- बिहार में हार के बाद अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ा
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:03 PM IST
Link Copied
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने छह दिसंबर को अखिलेश यादव द्वारा आगरा में दरगाह पर चादर चढ़ाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में हार के बाद से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में एक्सीडेंटल जीत के बाद से उन्हें लगने लगा था कि अब यूपी की गद्दी भी कब्जा कर लेंगे। प्रदेश में लाल टोपी और जाली टोपी वाले दिखने लगे थे लेकिन बिहार चुनाव से साफ हो गया कि 2047 तक सत्ता तो छोड़िये, वह विपक्ष के लायक नहीं बचेंगे। इसीलिए अखिलेश उल्टे सीधे काम कर रहे हैं। अखिलेश की राजनीति अंत की ओर है और सपा का सूर्य अस्त की ओर है।
एसआईआर पर अखिलेश द्वारा सवाल उठाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा प्रमुख बचकानी बात कर रहे हैं। ऐसी बातें करके वह हंसी के पात्र बन रहे हैं।
मुर्शिदाबाद में मस्जिद के सवाल पर कहा कि 1992 में बाबरी का ढांचा ढह गया। हम मस्जिद का विरोध नहीं करते, लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद बनेगी तो विरोध भी होगा और अंत भी होगा। 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। कफ सीरप मामले पर बोले कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।