{"_id":"6915857ce2a76f209408f637","slug":"video-jhansi-all-india-guards-councils-one-day-protest-over-8-point-demands-2025-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:45 PM IST
Link Copied
ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के मंडल सचिव अमर गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार चालक परिचालक लॉबी के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर काउंसिल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव अमर गुप्ता ने बताया कि पिछले लंबे समय से ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल कर्मचारियों की समस्याओं को रखता आ रहा है। इसमें 8वे सीपीसी को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए पर्याप्त मंत्रिस्तरीय और सहायक कर्मचारियों के साथ एक उपयुक्त कार्यालय स्थान आवंटित किया जाए। सहायक गार्ड (असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर) के गैर-मौजूद पद को सभी रिकॉर्ड से हटाने, ट्रेन प्रबंधकों के लिए न्यायसंगत वेतन स्तर, ट्रेन प्रबंधकों के लिए एमएसीपी सुनिश्चित करने, अन्य भत्तों के समान रनिंग भत्ते में 25 फीसदी वृद्धि करने, एंट्री ग्रेड पे 4200 किए जाने, पुरानी पेंशन लागू करने, ट्रेन मैनेजर कैडर को सरकार द्वारा निर्धारित कम से कम तीन प्रमोशन दिए जाने, रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगों को रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।