{"_id":"6a7988c73a773f0f3b0ea3b4","slug":"video-sister-carries-kanwar-for-her-brothers-life-walks-10-km-barefoot-to-reach-nandeshwar-dham-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई के जीवनदान के लिए बहन ने उठाई कांवर, 10 किमी नंगे पैर चलकर पहुंची नंदेश्वर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के जीवनदान के लिए बहन ने उठाई कांवर, 10 किमी नंगे पैर चलकर पहुंची नंदेश्वर धाम
भाई की सलामती के लिए बहन की मन्नत आखिर रंग लाई। नरवल के सरसौल कस्बा निवासी एक बहन ने बीमार भाई के ठीक होने की कामना के साथ नंदेश्वर महादेव से अर्जी लगाई थी। कहा था कि अगर भाई को जीवनदान मिल गया तो वह नंगे पैर कांवर लेकर जल चढ़ाने आएगी। महादेव ने अर्जी स्वीकार की और सावन के दूसरे सोमवार को बहन ने वचन निभाते हुए भाई के साथ पैदल नंदेश्वर धाम पहुंचकर आस्था की मिसाल पेश की।
नरवल तहसील परिसर में एसडीएम के पेशकार गोविंद शिवहरे करीब तीन महीने तक आईसीयू में भर्ती रहे। हालत गंभीर बनी हुई थी। इसी दौरान उनकी बहन ने अंजू गुप्ता ने नंदेश्वर धाम में मन्नत मांगी कि भाई स्वस्थ होकर घर लौट आए तो वह नजफगढ़ गंगा घाट से जल लेकर नंगे पैर नंदेश्वर शिवधाम आएगी।
भोलेनाथ की कृपा से गोविंद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और तहसील में ड्यूटी भी संभालने लगे हैं। वचन पूरा करने के लिए बहन ने भाई और परिजनों के साथ नजफगढ़ गंगा घाट से पवित्र जल लिया और करीब 10 किलोमीटर का सफर नंगे पैर तय कर नंदेश्वर धाम पहुंची। रास्ते भर "बोल बम" के जयकारे गूंजते रहे।
मंदिर पहुंचकर बहन ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया और भाई के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। गोविंद शिवहरे ने कहा कि नंदेश्वर महादेव सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने खुद इसका अनुभव किया है। बहन ने भावुक होकर कहा कि भोलेनाथ ने उनके भाई को आईसीयू से बाहर निकालकर नया जीवन दिया है, इसलिए यह कांवर यात्रा उनके लिए आस्था और कृतज्ञता दोनों है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।