Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Lalitpur: Villagers climbed on the engine in joy of the train stopping at the station, watch the video of selfie and drums
{"_id":"68b7ec72e0e71a3b4d0c6416","slug":"video-lalitpur-villagers-climbed-on-the-engine-in-joy-of-the-train-stopping-at-the-station-watch-the-video-of-selfie-and-drums-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: धौर्रा स्टेशन पर ट्रेन रुकने की खुशी से इंजन पर चढ़ गए ग्रामीण, सेल्फी और ढोल-नगाड़ों का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: धौर्रा स्टेशन पर ट्रेन रुकने की खुशी से इंजन पर चढ़ गए ग्रामीण, सेल्फी और ढोल-नगाड़ों का वीडियो
धौर्रा रेलवे स्टेशन पर बुधवार से झेलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने झेलम एक्सप्रेस के ठहराव पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पहली बार सुबह 11.49 बजे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस के ठहराव होने पर पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रेन की ठहराव होने पर स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। यहां तक की इस खुशी में काफी संख्या में लोग ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेते नजर आए। बुधवार को यहां डाउन रूट की ही झेलम एक्सप्रेस का ठहराव किया गया। जबकि अप रूट की ट्रेन बुधवार को निरस्त रही। जिसके चलते अगले दिन से दोनों ओर की झेलम एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।