सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shopkeepers were enraged over the encroachment removal, saying municipal employees even took away fruits in the name of encroachment removal.

अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, दुकानदार बोले- पालिका कर्मचारी वाहनों में टाेकरियां व फल भी भर ले गए

Deepak Mahajan दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:49 PM IST
Shopkeepers were enraged over the encroachment removal, saying municipal employees even took away fruits in the name of encroachment removal.
नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान का फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने बुधवार को जमकर विरोध किया। इस दौरान अस्थायी दुकानदारों और पालिका कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। आरोप है कि घंटाघर से स्टेशन रोड के बीच कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने फल दुकानदारों की टोकरियां और फल तक वाहनों में भर लिए, जिससे दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का टपरा और लोहे का खोखा हटाते समय उसी पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। घटना के बाद कार्यकर्ता ओमप्रकाश अहिरवार ने जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही।नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार रात को ही मुख्य बाजार क्षेत्र- सदर कांटा, पुरानी तहसील और फल मार्केट में अतिक्रमण की नापजोख कराकर मुनादी कराई थी कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद फुटपाथ खाली न होने पर बुधवार सुबह टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया गया। एलआईयू कार्यालय और सदर कांटा के पास भी छोटे दुकानदारों ने खोखे हटाने का विरोध किया। एक वृद्ध दुकानदार ने गुस्से में अपना सामान सड़क पर फेंक दिया और सड़क पर लेटकर विरोध जताया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि घंटाघर, आजाद चौक, नदीपुरा और तालाबपुरा जैसे क्षेत्रों में भी अतिक्रमण है, लेकिन वहां अभियान नहीं चलाया जाता। नगर पालिका समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध वसूली के कारण यह स्थिति बनती है। यदि खाली कराए गए स्थानों की नियमित निगरानी हो, तो दोबारा अतिक्रमण रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: गेहूं कटाई करने आए मजदूर ने की आत्महत्या; गमछे के फंदे से लटका मिला शव

29 Apr 2026

बुलंदशहर के तिहरे हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

29 Apr 2026

कानपुर: तेजपुर गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना, चोर ढाई लाख नगदी समेत जेवरात लेकर फरार

29 Apr 2026

Video: राजीव शर्मा बोले- आम आदमी पार्टी लड़ेगी सोलन से सभी 17 वार्डों में चुनाव

29 Apr 2026

एफपीओ धर्मपुर बना सहकारिता का मॉडल, बिलासपुर की महिलाओं ने भराड़ी में हासिल की जानकारी

29 Apr 2026
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान पर रिपोर्ट के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

29 Apr 2026

उन्नाव हादसा: मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां, अब तक 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

29 Apr 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: कार ने मां-बेटी को कुचला, दो बार गाड़ी चढ़ाने का आरोप, एक की मौत

29 Apr 2026

नैनीताल पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, वन पंचायत प्रतिनिधियों से की महत्वपूर्ण वार्ता

29 Apr 2026

Pithoragarh: नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत होगी यूकेएसएसएससी की परीक्षा

29 Apr 2026

Haldwani: ग्राम प्रधान पर हुए हमले के विरोध में ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी व अन्य का धरना प्रदर्शन

29 Apr 2026

नैनीताल में सड़कों का सुधारीकरण थमा, 50 से अधिक मजदूरों ने छोड़ा शहर

29 Apr 2026

Hamirpur: दीपशिखा शर्मा बोलीं- पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना-2027

Kullu: नगर परिषद में नामांकन पत्र भरना शुरू, उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ दाखिल किए नामांकन

29 Apr 2026

Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लालसा में किया दुग्ध उत्पादन सर्वेक्षण

29 Apr 2026

Mandi: बालीचौकी में किसान सभा ने उठाए सड़कों और मनरेगा मुद्दे, मांग पत्र सौंपा

29 Apr 2026

Haryana: राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर धमाका: एक की मौत, ट्रैक क्षतिग्रस्त, हाई अलर्ट

अमृतसर में खड़े ट्रक से ड्राइवर का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू

29 Apr 2026

Punjab: सरहद पार महिला आत्मघाती दस्ते की भर्ती, जैश-लश्कर की बड़ी साजिश का खुलासा

Video: मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिलने से एचआरटीसी पेंशनरों में रोष

Una: बंगाणा में बहुजन समाज पार्टी की रैली, तीसरे विकल्प का दावा

29 Apr 2026

21 साल के डिलीवरी बॉय की ह*त्या पर बोले चिराग पासवान- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | Chirag Paswan

29 Apr 2026

जालंधर में आप की बैठक के दाैरान हुए कई गेम

29 Apr 2026

जालंधर में बैठक के लिए पहुंचे पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा

29 Apr 2026

Budaun News: मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, जनजीवन प्रभावित

29 Apr 2026

Jammu kashmir: शोपियां में नशा कारोबार पर बड़ा एक्शन, JCB से ढहाई गईं अवैध दुकानें

New Recharge Pack: क्या अब फिर से वापस आने वाले हैं सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले पैक?

29 Apr 2026

Shimla: नगर निगम सदन ने शहर में बनी व्यावसायिक पार्किंग की दरें 30 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

29 Apr 2026

Solan: चंबाघाट-शलूमणा सड़क पर हो रही टारिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

29 Apr 2026

VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जनगणना प्रशिक्षण जा रहे बाइक सवार दो अनुदेशक घायल

29 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed