{"_id":"68ee2124ad03c652ea0eb664","slug":"video-shop-employee-dies-due-to-electrocution-in-mainpuris-bewar-2025-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के बेवर में करंट लगने से दुकान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के बेवर में करंट लगने से दुकान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मैनपुरी के बेवर कस्बा की शिवनगर कालोनी निवासी एक युवक की देर रात दुकान का शटर डालते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी पर भेज दिया। घटना की फ़ौती मृतक के भाई सुधीर सक्सेना ने थाने पर दर्ज कराई है।
मामले के अनुसार शिव नगर कॉलोनी निवासी राजू सक्सेना (35 वर्ष) पुत्र मिथलेश कुमार की बेवर में सरकारी अस्पताल के निकट पाल मिष्ठान की दुकान पर कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि देर रात्रि में जब दुकान कर्मचारी अपनी दुकान का शटर नीचे कर रहा था, तभी अचानक शटर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से राजू सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। राजू सक्सेना अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।