{"_id":"6a34fc551a94bbb90701a1b5","slug":"video-congress-workers-celebrate-rahul-gandhis-birthday-set-up-sweet-drink-stall-in-mathura-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चौमुहां में धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लगाई शर्बत की प्याऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चौमुहां में धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लगाई शर्बत की प्याऊ
चौमुहां (मथुरा)। कस्बा चौमुहां के रामलीला मैदान में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई तथा आमजन के लिए शीतल शर्बत की प्याऊ भी लगाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव त्रिनेत्र मोहन भारद्वाज ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम जनता इससे परेशान है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को विपक्ष की मजबूत आवाज बताया।
वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें देश के भविष्य का नेतृत्व करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाकर जनता की आवाज बन रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शर्बत वितरित कर सेवा कार्य भी किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष दिनेश बघेल, अनुपम सिंह, रतेंद्र सिसोदिया, शौकत कुरैशी, राजू गुप्ता, राम नारायण तिवारी, राम अवतार यादव, योगेश ओझा, हरीश शर्मा, शैलेंद्र सिंह, बबलू सिंह, हरिकेश, कुमारपाल और अन्नू सेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।