{"_id":"693bb5f84e002a7fa803818f","slug":"video-district-judge-flags-off-two-awareness-vehicles-ahead-of-national-lok-adalat-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मथुरा। जिला न्यायालय में 13 को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लोक अदालत की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को जिला जज विकास कुमार ने दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रचार वाहन शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोक अदालत के उद्देश्य, प्रक्रियाओं और लाभों की जानकारी देंगे। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से निपटाए जाने मामले को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी वादकारियों से अपने मुकदमों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर निस्तारण कराने की अपील की है। इस दौरान अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय समेत अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।