{"_id":"6a7c2baca00f636615005e50","slug":"video-mansingh-became-the-president-of-the-joint-council-of-roadways-employees-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने मानसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने मानसिंह
मथुरा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा, मथुरा के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जितेंद्र जौहरी एवं पंकज माहेश्वरी की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव में मानसिंह को शाखा अध्यक्ष और नेपाल सिंह चौधरी को शाखा मंत्री चुना गया। वहीं गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष और अनिल लवानियां, सतवीर सिंह, जयप्रकाश शर्मा और नारायण सिंह को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की बात कही।
इस दौरान पीयूष वर्मा, दिगंबर सिंह, कपिल शर्मा, राजवीर प्रसाद, प्रियांशु, अजय लवानिया, सुखवीर, दिनेश लवानियां, पदम सिंह, ओमप्रकाश, राजू, सोनू, भूपेश, कन्हैया सिंह, सतीश, केहरी सिंह, अजीत सिंह, पवन पाठक, गजेंद्र, अशोक और ओंकार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।