{"_id":"6a7c2ba7fd41596e0a0941aa","slug":"video-rashtra-raksha-sutra-sankalp-yatra-resonates-bharat-mata-ki-jai-slogan-echoes-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्र रक्षा सूत्र संकल्प यात्रा में गूंजा, भारत माता की जय का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्र रक्षा सूत्र संकल्प यात्रा में गूंजा, भारत माता की जय का जयघोष
वृंदावन। राष्ट्रभक्ति और सैनिक सम्मान की भावना से ओत-प्रोत राष्ट्र रक्षा सूत्र आह्वान एवं संकल्प रैली मंगलवार को संविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल से निकाली गई। साध्वी ऋतंभरा के पावन संकल्प राष्ट्र रक्षा सूत्र बंधन यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत वर्ष के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
रैली का शुभारंभ एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार एवं सीओ ट्रैफिक संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हुई रैली पवित्र श्री रंगजी मंदिर तक पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। रैली में विद्यालय की करीब 500 छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। सैनिक वेशभूषा में हाथों में रक्षा सूत्र और राष्ट्रभक्ति के संदेशों वाली पट्टिकाएं लेकर चल रहीं छात्राओं ने लोगों को सैनिकों के सम्मान का संदेश दिया। अपना देश, अपनी राखी—सैनिक से बढ़कर कोई नहीं और सैनिक का सम्मान करें, भारत मां का मान बढ़ाएं जैसे नारों ने लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वृंदावन की गलियां गूंज उठीं। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और रैली का स्वागत किया।
आयोजन के तहत एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह राखियां एकत्रित कर सैनिकों को समर्पित करने का संकल्प लिया गया है। आयोजकों ने लोगों और सामाजिक संगठनों से राष्ट्र रक्षा सूत्र अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। नागरिक 20 अगस्त 2026 तक संविद् गुरुकुलम् में राखियां जमा करा सकते हैं, जिन्हें सैनिकों तक पहुंचाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर सुमन लता, प्रधानाचार्या पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैली में सहभागिता कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।