{"_id":"69df44c95f2b7d060c08ca63","slug":"video-saharanpur-residents-put-up-election-boycott-banners-over-lack-of-development-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: विकास कार्य न होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने लगाए चुनाव बहिष्कार के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: विकास कार्य न होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने लगाए चुनाव बहिष्कार के बैनर
सहारनपुर के पुवांरका क्षेत्र में चकहरेटी स्थित प्रशांत विहार और परशुराम कॉलोनी के लोगों ने विकास कार्य न होने से नाराज होकर चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने मुख्य सड़क और अंदरूनी रास्तों पर चुनाव बहिष्कार के बैनर लगा दिए।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी करीब 25 वर्ष पुरानी है और यहां लगभग चार हजार की आबादी रहती है, लेकिन आज तक न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही जर्जर नाले की मरम्मत कराई गई। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल भेजने और दुपहिया वाहन चलाने में भी भारी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों राजकुमार सैनी, श्वेता, मोहम्मद तालिब, सोनू, सत्तर अहमद, सोनी दास, परमजीत सिंह, नवीन कुमार, मोहम्मद वसीम और रिजवाना आदि का कहना है कि वे नगर निगम के अधिकारियों, मेयर, सांसद, विधायक और पार्षद को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि चुनाव के समय क्षेत्र को वार्ड में शामिल किया जाता है, लेकिन विकास कार्य की बात आने पर इसे दूसरे क्षेत्र का हिस्सा बताकर टाल दिया जाता है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उनके पास चुनाव बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।