{"_id":"669f6bbc4ba46c099c0a82cb","slug":"video-nagara-nagama-karayalya-ma-haaa-janasanavaii-thavasa-ka-aayajana-lga-na-btaii-samasayae-aashavasana-lkara-lta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस का आयोजन, लोगों ने बताईं समस्याएं... आश्वासन लेकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस का आयोजन, लोगों ने बताईं समस्याएं... आश्वासन लेकर लौटे
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। लोगों ने अपनी शिकायतों से अवगत कराया। मोहल्ला वाकरजाई निवासी सरदार सिंह अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में नाला के ऊपर पुलिया बनी थी उसको नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा तोड़वा दिया गया था। इसको कई महीने बीत गए लेकिन निर्माण नहीं करवाया जा रहा। इसकी वजह से क्षेत्र वासियों को निकलने बैठने में दिक्कत होती है। उनके घर के सामने जलभराव रहता है। इस पर उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने निर्माण विभाग के अभियंता को पुलिया को दिखवा कर निर्माण करने के निर्देश दिए।
द्वारिकापुरम कॉलोनी निवासी आशीष ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सड़क को उखाड़ दिया और अपने घर के सामने ऊंचा कर लिया इससे बहुत दिक्कत हो रही है। निर्माण विभाग के अभियंता को सुधार के लिए कहा गया। निसरजई में रहने वाली फराह ने बताया कि उनके मोहल्ले में बाढ़ आई थी। बाढ़ से पीड़ित होने के बाद भी उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही। पार्षद का कहना है कि अधिकारियों से लिखवाकर लाओ। जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारी को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि राहत सामग्री उपलब्ध करवाएं। मोहल्ला जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता के पति छंगेलाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा मौखिक कहने पर ही टैंक की सफाई कर दी जाती है। जबकि रसीद शुल्क 3500 रुपए तय है। उसको सभी से लिया जाए। इस पर नगर आयुक्त ने शिकायत का संज्ञान लेकर समाधान का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।