{"_id":"6aeb1fac06b6e0d4850360e1","slug":"video-video-ap-and-pp-academy-emerge-as-winners-in-kho-kho-competition-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खो-खो प्रतियोगिता में एपी और पीपी एकेडमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खो-खो प्रतियोगिता में एपी और पीपी एकेडमी बनी विजेता
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के खेल परिसर में बुधवार को जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 16 और बालिका वर्ग में 10 टीमों ने मुकाबले में हिस्सा लिया।
एपी और पीपी एकेडमी ने मारी बाजी
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. धनंजय, राकेश त्रिपाठी और राजेंद्र प्रसाद जैन ने किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में एपी एकेडमी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रिहंद नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में पीपी एकेडमी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। आदित्य बिड़ला स्कूल रेणुसागर की टीम उपविजेता रही।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष आरपी जैन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों की प्रतिभा को हर क्षेत्र में निखारने का प्रयास करें। यही प्रतिभागी आगे चलकर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। कहा कि खिलाड़ी आगे चलकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर भी सोनभद्र का गौरव बढ़ाएं।
इनकी रही निर्णायक की भूमिका
प्रतियोगिता में चंद्र प्रकाश, नित्यानंद पाठक, मंगला सिंह, शिवेश सिंह, जागिर सिंह, गौरव सिंह, वारीय द्विवेदी, अंशा त्रिपाठी और विकास दुबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पूरी प्रतियोगिता जिला खो-खो संघ के सचिव राकेश त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।