Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
UP Crime News: Wife along with her lover brother-in-law murdered her husband
{"_id":"685550e5abf0ed887705569e","slug":"up-crime-news-wife-along-with-her-lover-brother-in-law-murdered-her-husband-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Crime News: एक और 'सोनम', प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime News: एक और 'सोनम', प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 20 Jun 2025 05:45 PM IST
UP Crime News: अलीगढ़ जिले के गंगीरी से सामने आया है। यहां के गांव नगला हिमाचल निवासी ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही साजिश रचकर अपने प्रेमी से कराई थी। हत्यारोपी प्रेमी रिश्ते का देवर भी है। 17 जून की रात को हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की है। पुलिस का कहना है कि शादी से पहले ही महिला के अपने पति के रिश्ते के चचेरे भाई से प्रेम संबंध थे।
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल के तीस वर्षीय ऋषि कुमार की 17 जून रात गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव 18 जून सुबह गांव में चाचा के मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था। युवक की पीछे से कान के पास गर्दन में गोली मारकर हत्या की गई थी। शरीर पर एक अंगोछा लिपटा हुआ था। साजिश के तहत ऋषि की पत्नी ललिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल गायब होने पर उसने ऋषि पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इस बात पर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में उस व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।