Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Voting in 61 seats from Avadh to Purvanchal see the electoral math of these seats
{"_id":"6218bc168c7fa515467f9069","slug":"voting-in-61-seats-from-avadh-to-purvanchal-see-the-electoral-math-of-these-seats","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022 : अवध से पूर्वांचल तक की 61 सीटों पर मतदान,देखिये इन सीटों का चुनावी गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022 : अवध से पूर्वांचल तक की 61 सीटों पर मतदान,देखिये इन सीटों का चुनावी गणित
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडे Updated Fri, 25 Feb 2022 04:53 PM IST
Link Copied
चार चरण खत्म होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के चुनाव की तैयारी है। अवध और पूर्वांचल की तमाम सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। पांचवें चरण में 12 जिले और 61 विधानसभा सीटें हैं जिन पर वोटिंग होनी है। 652 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पांचवें चरण में अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसी धर्म नगरी शामिल है और यह वो जिले हैं जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच सियासी संग्राम देखने मिलते हैं। इन धार्मिक नगरियों में चुनाव में बीजेपी को जहां अपना दुर्ग बचाए रखना है वहीं सपा ,बसपा, कांग्रेस को दमदार वापसी करनी है। इधर पांचवें चरण में अयोध्या और चित्रकूट जैसी धर्म नगरी के साथ-साथ गांधी परिवार के गढ़ में भी वोटिंग होनी है जिसमें अमेठी और रायबरेली के जिले हैं। पूर्वांचल के कई अहम जिले भी इस चरण में हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड की 2 सीटें भी पांचवें चरण में चुनावी समर में है। पांचवें चरण की 61 विधानसभा सीटों पर साल 2017 में 90 फ़ीसदी पर बीजेपी और अपना दल के गठबंधन का कब्जा था वहीं सपा के खाते में सिर्फ 5 सीटें आई थीं और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। 2 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना कब्जा जमाया था बसपा इन 61 विधानसभा सीटों में एक भी सीट अपने नाम नहीं कर पाई थी। अब इस चरण में देखना है कि बीजेपी 2017 दोहराती है या सपा,कांग्रेस की मेहनत मतदाताओं का मन बदल पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।