सु्प्रीम कोर्ट से कल अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज सुबह सीतापुर जेल से आजम खान की रिहाई की तैयारी है। रिहाई पर उन्हें रिसीव करने के लिए रात से ही समर्थक सीतापुर में जुटने लगे थे। सुबह से जेल के आसपास काफी लोग जमा हैं। इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सीतापुर पहुंचे हैं। आजम खान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। हालांकि कल उनकी रिहाई के बाद सपा ने खुशी जताई और अब पार्टी के सूत्र बता रहे हैं अखिलेश रामपुर जाकर आजम से मुलाकात कर सकते हैं।
Next Article
Followed