{"_id":"69c11a31e0985b38b8072938","slug":"video-accused-arrested-for-extorting-money-from-hotel-owner-in-bageshwar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: होटल मालिक से रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, इमारत ध्वस्त कराने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: होटल मालिक से रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, इमारत ध्वस्त कराने की दी थी धमकी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने होटल स्वामी को डरा-धमाकर रंगदारी वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होटल की इमारत को अवैध बताकर उसे ध्वस्त कराने की धमकी देते हुए हजारों रुपये वसूल लिए थे और लाखों की अतिरिक्त मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रविवार को कोतवाली परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ अजय लाल साह ने बताया कि नगर निवासी विक्रम सिंह दानू ने बीते 16 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गोपाल चंद्र बनवासी नाम का व्यक्ति उनके होटल की इमारत को अवैध निर्माण बताकर उसे प्रशासन से ध्वस्त कराने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने इस एवज में उनसे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे और 2.5 लाख रुपये की और रंगदारी मांग रहा था, जिससे वे मानसिक तनाव और व्यवसायिक क्षति झेल रहे थे। शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली करने की धराओं में प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान किसी को मौत या गंभीर चोट का डर दिखाकर जबरन वसूली करने की धारा में बदल गई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी गोपाल बनवासी उर्फ गोपाल राम निवासी रीठा, कंधार को धर्मपुर चौकी जसपुर खटीमा ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध बैजनाथ थाने में रंगदारी और अन्य धाराओं में पूर्व से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है और क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने के लिए कुख्यात रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।