{"_id":"68231db8f92cac844d00b1f2","slug":"video-almora-magnesite-employees-demonstrated-in-bageshwar-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट, जल्द खनन कार्य शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट, जल्द खनन कार्य शुरू कराने की मांग
बागेश्वर में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद खनन कार्य बंद चल रहे हैं। इससे अल्मोडा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी की की दशा बिगड़ती जा रही है। यहां तैनात कर्मचारियों के सामने रोजी- रोटी का संकट गहरा गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा मैग्नसाइट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जिले के काफलीगैर तहसील में वर्ष 1972 में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की स्थापना हुई थी। वर्तमान में इस कंपनी में करीब 500 कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं और 3000 परिवारों का पालन पोषण होता है। छह जनवरी 2025 को हाईकोर्ट के खनन बंद करने का आदेश देने के बाद उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। यहां कामगारों के बच्चे विद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत हैं। काम बंद होने से वह उनकी फीस का भुगतान तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र खनन कार्य शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश सिंह, गायत्री प्रसाद, हर्ष रौतेला, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, बलवंत सिंह, जीवन सिंह, जगदीश प्रसाद, चंदन सिंह, अनिल सिंह,, भूपाल सिंह, मनोज कुमार, दिनेश मोहन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।