{"_id":"67f1130363ba6f755e055db0","slug":"video-daema-na-kaya-jal-asapatal-ka-oucaka-narakashhanae-fal-salga-garana-ka-ghatana-para-jataii-narajaga-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, फॉल सिलिंग गिरने की घटना पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, फॉल सिलिंग गिरने की घटना पर जताई नाराजगी
जिला अस्पताल बागेश्वर में तीन महीने पहले बनी फॉल सिलिंग गिरने की घटना को डीएम आशीष भटगांई ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमएस को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने और संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में फैले कूड़े को सात दिन में हटाने के निर्देश भी दिए। बृहस्पतिवार की रात को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के समीप की सीढि़यों पर फॉल सिलिंग गिर गई थी। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में घटना को तीन महीने में ही गिरी जिला अस्पताल की फॉल सिलिंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम भटगांई ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। उन्होंने पर्ची काउंटर और कार्यालय का जायजा लिया। बायोमैट्रिक और रजिस्टर से उपस्थिति जांची। शिफ्ट ड्यूटी की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए नर्सों के दिन और रात के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने को कहा। उन्होंने हर वार्ड में जाकर स्वच्छता, मरीजों की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए मरीजो, तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण देने के निर्देश दिए। सीएमएस को रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।