Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
NSUI workers in Bageshwar, enraged over not receiving CM scholarships, burnt an effigy of the campus administration
{"_id":"69f9c329f7ba46a77f0f806f","slug":"video-nsui-workers-in-bageshwar-enraged-over-not-receiving-cm-scholarships-burnt-an-effigy-of-the-campus-administration-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सीएम छात्रवृत्ति न मिलने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता, कैंपस प्रशासन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सीएम छात्रवृत्ति न मिलने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता, कैंपस प्रशासन का पुतला फूंका
गायत्री जोशी
Updated Tue, 05 May 2026 03:47 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पंडित बीडी पांडेय परिसर में विद्यार्थियों को सीएम छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं होने से छात्र नेताओं में नाराजगी है। एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों ने परिसर प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लंबे समय से लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को परिसर गेट पर प्रदर्शनकारी छात्रनेताओं ने बताया कि सीएम स्कॉलरशिप की धनराशि पिछले एक वर्ष से छात्र-छात्राओं के खातों में नहीं आई है। छात्रवृत्ति न मिलने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कॉलेज की फीस जमा करने, नई किताबें खरीदने और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान कई बार कैंपस प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्र नेताओं ने मांग की है कि लंबित छात्रवृत्ति राशि को तत्काल जारी किया जाए, अन्यथा वे बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर पीयूष तिवारी, प्रेम दानू, पवन कुमार, शुभम कुमार और हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।