{"_id":"68909d872db94297e20c2801","slug":"video-opposition-to-the-merger-of-schools-in-kapkot-bageshwar-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: स्कूलों को मर्ज करने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: स्कूलों को मर्ज करने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; डीएम को सौंपा ज्ञापन
कपकोट के लीली गांव के प्राथमिक और हाईस्कूल के मर्ज करने का विरोध ग्रामीणों ने किया। उन्होंने विकास भवन परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जनता दरबार में डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालयों यथावत रखने की मांग की। लीली के ग्रामीणों का कहना है कि राप्रावि लीली, राप्रावि खन्यारीन और राउमावि लीली को कलस्टर योजना के तहत अन्य विद्यालयों में मर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में लीली और छुरिया गांव के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय पास है। मर्ज किए जाने पर उन्हें 10 से 12 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। कहा कि पहाड़ी रास्तों से बच्चों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्कूल बंद होंगे तो गांव में रहने वाले लोगों को भी बच्चों की शिक्षा के लिए पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने डीएम से स्कूलों को मर्ज करने पर फिर से विचार करने की मांग की। विरोध जताने वालों में क्षेपं सदस्य सुरेंद्र सिंह, भूपेश कन्याल, राजेंद्र प्रसाद, बहादुर सिंह, हरीश राम, कविंद्र सिंह, मुन्नी देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।