{"_id":"67ebbdb3fd6a0a9569002d61","slug":"video-taraka-malka-oura-calka-na-kaya-kalkatarata-ma-paratharashana-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रक मालिकों और चालकों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रक मालिकों और चालकों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागेश्वर में देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कारोबार में मंदी को देखते हुए भरण-पोषण का इंतजाम करने की मांग की। ट्रक मालिकाें और चालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का निदान नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। मंगलवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ट्रक संचालकों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिले में खड़िया खनन पर ही ट्रक वालों का कारोबार टिका हुआ है। अधिकांश ट्रक खड़िया के सीजन में चलते हैं, जबकि ऑफ सीजन में खड़े रहते हैं। खड़िया बंद होने के बाद से ट्रक संचालकों को चालकों का वेतन और बैंक की किश्त भरने में परेशानी हो रही है। कई लोगों के वाहन खड़े हो गए हैं। ट्रक मालिकों और चालकों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने की चुनौती है। बताया कि जो ट्रक चल रहे हैं उन्हें कैंची के जाम और क्वारब में बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण नुकसान हो रहा है। जाम के कारण दिन में ट्रकों की आवाजाही को रोक दिया जाता है। केवल रात में ही ट्रक चलने के कारण भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रक संचालकों ने मंदी को देखते हुए बैंक किश्त, टैक्स और इंश्योरेंस में छूद देने और भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष चंदन सिंह थायत, सचिव राजेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, भूपाल सिंह, पुष्पा पाठक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।