सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: trumpet of change of power in 2027, UKD's huge rally in Pokhari

Chamoli: 2027 में सत्ता परिवर्तन का बिगुल, यूकेडी की पोखरी में विशाल रैली

alka tyagi अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:16 PM IST
Chamoli: trumpet of change of power in 2027, UKD's huge rally in Pokhari
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को पोखरी में विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का नारा बुलंद किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता डामर से टावर कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड गोल मार्केट तक जुलूस के रूप में निकले। रैली बाद में जनसभा में तब्दील हो गई, जहां वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यूकेडी को विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 26 वर्ष पूर्व उत्तराखंड राज्य के गठन में यूकेडी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता में रहकर प्रदेश की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल निवास, जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया है और नीतियां केंद्र से थोप दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की दिशा और दशा बदलनी है तो 2027 में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से हटाकर यूकेडी को मौका देना होगा। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित और परेशान हैं, पहाड़ों में खेती-बाड़ी चौपट हो चुकी है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सत्ता परिवर्तन आवश्यक है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की बोली-भाषा और संस्कृति संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और उन्हें केवल मनरेगा तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराते हुए कहा कि इसके लिए आगामी चुनाव में यूकेडी को सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Budaun: गांव में बिना अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर हंगामा, पुलिस ने हटवाया

12 Feb 2026

यमुनानगर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जोरदार प्रदर्शन, शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

12 Feb 2026

VIDEO: सपा विधायक बोले, भाजपा की जैसी लोकसभा में दुर्गति हो रही है वैसे ही यूपी चुनाव में भी होगी

12 Feb 2026

VIDEO: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- विपक्ष सरकार की तारीफ करने के लिए है भी नहीं

12 Feb 2026

झज्जर में विभिन्न संगठनों ने की हड़ताल

विज्ञापन

VIDEO: यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले, ये प्रदेश की खुशहाली का बजट

12 Feb 2026

यमुनानगर के सिविल अस्पताल में डीसी प्रीति ने किया औचक निरीक्षण

12 Feb 2026
विज्ञापन

सोनीपत में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल का किया समर्थन

12 Feb 2026

हिसार में रोडवेज ने की नारेबाजी, परिसर में निकाला विरोध मार्च

12 Feb 2026

बहादुरगढ़ के बादली कोर्ट में चैंबर अलॉटमेंट विवाद, एसडीएम से मुलाकात बेनतीजा

नारनौल नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने निकाला रोष मार्च

गुरुग्राम में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, नियमित कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन की मांग

12 Feb 2026

राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के लिए पंचकूला में जुटे सैकड़ों कर्मचारी

12 Feb 2026

चंडीगढ़ में कबड्डी मैच में भिड़े देहरादून और चेन्नई

12 Feb 2026

हरियाणा में हड़ताल को कर्मचारी संगठन ने बताया ऐतिहासिक

Una: न्यूनतम वेतन की मांग को गरजे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी

12 Feb 2026

अकाल तख्त को ‘सिर्फ बिल्डिंग’ बताने पर हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ शिकायत

12 Feb 2026

बहादुरगढ़ डिपो में हड़ताल बेअसर, अब तक 106 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना की गई; पुलिस बल तैनात

फिरोजपुर पुलिस ने एक आरोपी काबू कर पंद्रह मोबाइल किए बरामद

Kullu: 108 और 102 कर्मी हड़ताल पर, एंबुलेंस के थमे पहिये

12 Feb 2026

गाजियाबाद: भाजपा नेता के घर देर रात आग और धमाके, केमिकल डालकर आग लगाने का शक

12 Feb 2026

अमर उजाला लेखन प्रतियोगिता, देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों ने लिया हिस्सा

12 Feb 2026

VIDEO: आत्म जागृति से आत्म बल की ओर पर आयोजित कार्यशाला

12 Feb 2026

VIDEO: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा बोलीं, बजट ने किसान, महिला और युवा सभी को निराश किया है

12 Feb 2026

VIDEO: शिवपाल बोले, जनता को लूटने के लिए लाया गया भारी भरकम बजट

12 Feb 2026

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में एक्शन: नोटिस रिसीव न करना शिवम मिश्रा को पड़ा महंगा, वकील ने बताया बेगुनाह

12 Feb 2026

Una: मनरेगा कर्मचारी यूनियन की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

12 Feb 2026

पतंगों का बढ़ा क्रेज, मोबाइल से बाहर निकल नीले आसमान को झांक रहे बच्चे

12 Feb 2026

Dharamshala: धर्मशाला में खेले गए अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल

12 Feb 2026

Solan: एटक के बैनर तले ट्रेड यूनियनों ने निकाली विरोध रैली

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed