{"_id":"69ea04fd6063e420ee0901b4","slug":"video-tharali-traffic-jams-caused-three-times-by-mining-vehicles-sub-divisional-magistrate-also-stranded-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: खनन वाहनों से तीन बार लगा जाम, उपजिलाधिकारी भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: खनन वाहनों से तीन बार लगा जाम, उपजिलाधिकारी भी फंसे
बृहस्पतिवार को थराली मुख्य बाजार में खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों और ट्रकों के कारण तीन बार जाम लगा, जिसमें उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट की सरकारी गाड़ी भी फंस गई।
थराली-ग्वालदम तिराहे से सहकारी समिति थराली तक यह जाम आधे घंटे तक चला, जिससे राहगीर परेशान हुए। स्कूल समय पर खनन वाहनों की आवाजाही बेरोक-टोक रही। एक जाम खुलने के बीस मिनट बाद ही फिर से गाड़ियां फंस गईं। शादी के सीजन के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण दिक्कतें बढ़ गई। दोपहर मेंं थराली पुल पर एक बस व डंपर के आमने-सामने आने से सड़क बंद हो गई। खनन पट्टे खुलने के बाद से थराली में जाम की समस्या रोजमर्रा की हो गई है। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों और डंपर-ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर खनन वाहनों की आवाजाही का समय तय करने की योजना बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।