{"_id":"67877c870ce9410229040de1","slug":"video-capavata-ma-bgha-ka-thasataka-sa-thahashata-jagal-ma-bhara-thakhana-para-bjaraga-hana-ka-jataii-aashaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंपावत में बाघ की दस्तक से दहशत, जंगल में बाहर दिखने पर बुजुर्ग होने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंपावत में बाघ की दस्तक से दहशत, जंगल में बाहर दिखने पर बुजुर्ग होने की जताई आशंका
चंपावत जिले के जंगल से सटे आबादी वाले इलाके में बाघ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। चंपावत, लोहाघाट, भिंगराड़ा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी को वन विशेषज्ञ अचरज की बात नहीं मान रहे हैं। क्योंकि यह इलाका जहां नंधौर से सटा है वहीं कॉर्बेट की ट्रेल भी है। हालांकि आबादी क्षेत्र में नजर आने पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है बुजुर्ग होने की वजह से आसान शिकार की तलाश में यह जंगल से बाहर आया हो। मंगलवार को बाघ धामीसौन गांव में दिन के समय आबादी के नजदीक घूम रहे बाघ को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह जंगल में चला गया। ग्राम ढकना बडोला, बलई, फूर्ति, मायावती, डीन्डई, धामीसौन, बारबटी, चूराखर्क, सैदलाबोरा आदि गांव में बाघ लगातार घूम रहा है। वन विभाग सतर्क है और जंगलात की टीम गश्त भी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कह रही है। बाघ के डर से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट का कैद करने के लिए तीन कैमरा ट्रैप लगाए हैं। देर शाम डीएफओ नवीन पंत ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने को कहा। इस दौरान एसडीओ नेहा सौन और वन कर्मी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।