{"_id":"67652eae2109b6f5ce069d90","slug":"video-parayavaranae-matara-na-iio-para-lgaya-tharavayavahara-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पर्यावरण मित्रों ने ईओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पर्यावरण मित्रों ने ईओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
नगर पालिका चंपावत के पर्यावरण मित्रों ने पालिका ईओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने ईओ पर कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को पर्यावरण मित्रों ने पालिका परिसर में एकत्र होकर ईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नारे लगाए। पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका परिसर में एक सफाई कर्मी ईओ से एक आवश्यक कागज पर साइन कराने के लिए गया था, इसके बाद ईओ ने बिना कारण अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
बताया कि वह पिछले दो सालों से लगातार ईपीएफ को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन ईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के लिए कर्मी अपने अधिकारी के पास ही जाता है। इन सबके बावजूद भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन में विपिन कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राधा, सरिता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।