बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Counterfeit currency printing gang busted; three arrested

आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये के छपे नकली नोट और उपकरण बरामद

Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:31 PM IST
Counterfeit currency printing gang busted; three arrested
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में खपाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के छपे हुए नकली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर, मोबाइल फोन समेत नकली करेंसी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह पहले भी करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है। मामले में एक आरोपी पहले से गिरफ्तार शिवम का नाम भी सामने आया है। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसपी क्राइम एवं यातायात निशा यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून को श्यामपुर पुलिस ने 52,500 रुपये के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना और आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह के नेटवर्क और नकली नोट छापने के ठिकाने के संबंध में अहम सुराग मिले। इसी आधार पर सोमवार को लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी की। सूचना थी कि कुछ लोग कार में नकली नोट छापने के उपकरण और छपी हुई नकली करेंसी को ठिकाने लगाने के लिए बिजनौर के बढ़ापुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान देवेन्द्र कुमार निवासी सरदारपुर छामली, थाना बढ़ापुर, बिजनौर, गुलजार अहमद निवासी टांडा सिक्कावाला, थाना बढ़ापुर, बिजनौर, शगुन जोशी निवासी लालढांग, थाना श्यामपुर के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुलजार ऑनलाइन विशेष प्रकार के पेपर मंगाता था, जबकि शगुन असली नोट की फोटो लेकर सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से उसकी गुणवत्ता बढ़ाता था, जिससे प्रिंट असली नोट जैसा दिखाई दे। इसके बाद लैपटॉप और प्रिंटर की सहायता से नकली नोट तैयार किए जाते थे। आरोपी देवेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि वह और गुलजार इससे पहले बढ़ापुर, बिजनौर में करीब एक लाख रुपये के नकली नोट छाप चुके हैं। इनमें कुछ नोट खराब हो गए थे, लेकिन करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला दिए गए थे। इससे हौसला बढ़ने पर उन्होंने अपने साथ देवेन्द्र के जीजा शिवम और नोटों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए शगुन जोशी को अपने साथ शामिल कर लिया। चारों मिलकर संगठित तरीके से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एचपी कंपनी का एक प्रिंटर, कैनन कंपनी का एक प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन, 500 रुपये के चार असली नोट, 500 रुपये के नकली नोट छपी 25 पेपर शीट, जिनकी कटिंग बाकी थी और अन्य सामग्री बरामद की है। इन शीटों पर छपे नकली नोटों का मूल्य करीब 50 हजार रुपये है। बताया कि दो दिन पहले बरामद 52,500 रुपये की नकली करेंसी के मामले की जांच में ही इस पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्रेमी को बुलाने की जिद में अमेठी में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला ड्रामा

30 Jun 2026

इटावा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार को डंपर ने मारी टक्कर

30 Jun 2026

थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते दिखे एसडीएम, सामने आया वीडियो

30 Jun 2026

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन से रोकने पर कांग्रेस का विरोध

30 Jun 2026

फिरोजपुर से अमरनाथ के लिए राशन का ट्रक रवाना

विज्ञापन

फिरोजपुर में हाकी खिलाड़ी अजीत सिंह फिटनेस क्लब का उद्घाटन

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट, पंजाब के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर पठानकोट पहुंचे

विज्ञापन

अमृतसर: सड़क पर कचरा फेंकना पड़ा महंगा, नगर निगम ने ₹10 हजार का चालान काटा

30 Jun 2026

अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

30 Jun 2026

लखनऊ में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, गर्मी और उमस से राहत

30 Jun 2026

Ujjain News: आषाढ़ के पहले दिन बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

30 Jun 2026

शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान, VIDEO

30 Jun 2026

आपदा प्रबंधन को लेकर सीएचसी पर मॉक ड्रिल, VIDEO

30 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार असलहा तस्कर गिरफ्तार

30 Jun 2026

एमएसएमई राज्यमंत्री के नेतृत्व में पूर्वांचल के औद्योगिक विकास पर हुआ मंथन, VIDEO

30 Jun 2026

बलिया में मेडिकल कॉलेज का जल्द होगा भूमि पूजन, VIDEO

30 Jun 2026

सहायता समूहों की महिलाओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, VIDEO

30 Jun 2026

श्री नाथ भक्तों की लाठियों की टंकार से गूंजा नागपुर मठ, VIDEO

30 Jun 2026

मां काली के वार्षिक पूजनोत्सव के लिए निकाली कलश यात्रा व शोभायात्रा, VIDEO

30 Jun 2026

गाजीपुर में दो कोचिंग संस्थानों को बंद कराया, VIDEO

30 Jun 2026

मासूम की माैत के बाद सड़क पर प्रदर्शन, हंगामा; VIDEO

30 Jun 2026

चंदौली में शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, VIDEO

30 Jun 2026

Ajmer News: गौवंश को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, मायरा भरकर लौट रहे 24 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

29 Jun 2026

Shamli: आयुष मलिक ने की धर्म वापसी, ये बोले स्वामी यशवीर महाराज

29 Jun 2026

VIDEO: लेडी लाॅयल अस्पताल में मॉक ड्रिल में खुली पोल, जाम मिलीं फायर लाइनें

29 Jun 2026

VIDEO: पंच तीर्थों के जल से महाअभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए जगन्नाथ ने दर्शन

29 Jun 2026

VIDEO: दाऊजी मंदिर में पूर्णिमा पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, परिक्रमा मार्ग पर लगा जाम

29 Jun 2026

VIDEO: पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

29 Jun 2026

सनातन पब्लिक स्कूल के बच्चों के एडमिशन के लिए प्रयास शुरू, आज होगी अभिभावकों के साथ बैठक

29 Jun 2026

लौह पुरुष की तस्वीर भेंटकर किया नागर का स्वागत

29 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed