भेल सेक्टर 5 के बीच सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि किसी अप्रिय घटना से पहले ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।जानकारी के अनुसार, भेल सेक्टर 5 के पास सड़क किनारे लोगों की नजर एक भारी-भरकम अजगर पर पड़ी। आबादी वाले क्षेत्र के नजदीक इतना बड़ा अजगर देखकर राहगीर सहम गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम में शामिल स्नेक मैन तालिब ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। अजगर को बेहद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बोरे में बंद किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।