{"_id":"68443af135caf5d10d07e805","slug":"video-raid-on-a-drug-factory-running-without-license-narcotics-drugs-seized-haridwar-uttarakhand-news-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी
हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर (आईआईडीसी) में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के चल रही एक अवैध दवा निर्माता कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनीता भारती ( सीडीएससीओ) राज्य औषधि विभाग, एनसीबी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। फैक्टरी में मौजूद व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वर्मा (निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जिसने खुद को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा था। जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का वैध लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से नारकोटिक्स की आशंका वाली दवाओं और कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एनसीबी को एक पूर्व नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्टरी की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।