{"_id":"69ccfd1ee9249b8775081980","slug":"video-balaji-temple-seva-samiti-surrounded-the-police-station-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: बालाजी मंदिर सेवा समिति ने किया कोतवाली का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: बालाजी मंदिर सेवा समिति ने किया कोतवाली का किया घेराव
गायत्री जोशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM IST
Link Copied
रामनगर के कोसी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने बीते दिन करणी सेना के पदाधिकारी के शोभायात्रा को रोककर टिप्पणी के मामले पर रोष जताया। मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने की मांग की। वहीं मांग पूरी नहीं होने तक मंदिर के महंत के साथ ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।
बीते दिन हनुमान जयंती को लेकर सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इस बीच करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने शोभायात्रा को रोक दिया। इस दौरान टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद मंगलवार की बालाजी मंदिर के महंत डॉ शुभम गर्ग समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। मांग पूरी होने तक श्रद्धालु बालाजी मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं करीब चार घंटे तक चले विवाद के बाद रात पौने आठ बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी नहीं धरना स्थल पर पहुचकर समिति के पदाधिकारियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।