Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Chief Minister Dhami will reach the Birla Institute in Bhimtal tomorrow and inaugurate the three-day program
{"_id":"69d8dd728da7115c9d0eb45a","slug":"video-chief-minister-dhami-will-reach-the-birla-institute-in-bhimtal-tomorrow-and-inaugurate-the-three-day-program-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: मुख्यमंत्री धामी कल बिरला संस्थान में पहुंचेंगे, तीन दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: मुख्यमंत्री धामी कल बिरला संस्थान में पहुंचेंगे, तीन दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
गायत्री जोशी
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:52 PM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भीमताल के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विकास भवन हेलीपैड और बिरला संस्थान में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सीएम का शनिवार को भीमताल में प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को दोपहर 1 बजे सीएम बिरला संस्थान में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बिरला संस्थान के चेयरमैन डॉ बीएस बिष्ट और निदेशक प्रो बीके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को संस्थान में नव निर्मित कम्प्यूटर कक्ष के साथ संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा तीन दिवसीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ हेम चंद्र पांडे, एसपी डॉ जगदीश चंद्र, सीओ रविकांत सेमवाल, कोतवाल राजेश यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद, प्रेम सिंह कुल्याल, कौशल भट्ट, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।