{"_id":"6a1ec5c2bd3d9a6d1d0cefed","slug":"video-congress-workers-hold-meeting-for-rahul-gandhis-uttarakhand-visit-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
गायत्री जोशी
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:30 PM IST
Link Copied
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का चार जून को अल्मोड़ा दौरा है। इसको लेकर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौरे की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। सोमवार को रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की। बैठक में रावत ने बताया कि राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे। बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता रैली भाग लेंगे। इसी क्रम में रामनगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अल्मोड़ा पहुंचेंगे और रैली को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, भुवन पांडेय, बीना रावत, विमला आर्या, दीप्ति भारद्वाज, योगिता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।