{"_id":"6a1e77a1da45902f540134a9","slug":"video-pdu-nagar-to-get-a-new-tehsil-inspection-of-rs125-crore-project-conducted-in-chandauli-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीडीडीयू नगर को मिलेगी नई तहसील, 12.5 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीडीडीयू नगर को मिलेगी नई तहसील, 12.5 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण
चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा महेवा में प्रस्तावित तहसील भवन निर्माण की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रस्तावित तहसील भवन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, एडीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति को लेकर चर्चा की।
प्रस्तावित तहसील भवन का निर्माण लगभग 12.5 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अधिग्रहित भूमि की स्थिति का आकलन करते हुए निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अलग तहसील की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त परेशानी होती है। नई तहसील के निर्माण से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।