{"_id":"6a6d0052bfacb7b7c40c492e","slug":"stole-a-locket-worth-750-lakh-under-the-pretext-of-buying-an-amulet-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152291-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जंतर खरीदने के बहाने 7.50 लाख रुपये का लॉकेट उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जंतर खरीदने के बहाने 7.50 लाख रुपये का लॉकेट उड़ाया
विज्ञापन
इलिया में सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। स्थानीय कस्बे में स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में शुक्रवार दोपहर जंतर खरीदने आए एक उचक्के ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये का सोने का लॉकेट उड़ा दिया।
पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार दुकानदार आलोक कुमार वर्मा वाराणसी गए थे। दुकान में उनका बेटा विशाल वर्मा बैठा था। दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक दुकान पहुंचा और जंतर व सोने के लॉकेट दिखाने को कहा।
विशाल तिजोरी से अलग-अलग डिजाइन के लॉकेट निकालकर दिखाने लगे। इस दौरान युवक ने उन्हें बातचीत में उलझा दिया और मौका पाकर करीब 7.50 लाख रुपये का सोने के एक लॉकेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन
युवक के जाने के बाद सामान का मिलान करने पर लॉकेट का पैकेट गायब मिला। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो युवक की गतिविधियां सामने आईं।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।