{"_id":"6a6d02e1d6ac3f28220665c6","slug":"road-in-shambles-for-25-years-commuters-face-a-bumpy-ride-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152308-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 25 साल से बदहाल सड़क, हिचकोले खाते हैं राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 25 साल से बदहाल सड़क, हिचकोले खाते हैं राहगीर
विज्ञापन
चहनिया के रामगढ़ जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनिया। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली बैराठ-प्रसादपुर सड़क 25 साल से बदहाल है। क्षेत्र के लोग सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाते हुए आवागमन के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
करीब 3,500 की आबादी वाले प्रसादपुर गांव, बिंद बस्ती और दलित बस्ती को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका निर्माण नहीं कराया गया। बरसात में सड़क पर जलभराव होने से गांव का संपर्क कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय विधायक से सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन केवल आश्वासन मिला।
चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, अभय कुमार पीके, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय कहा कि यदि सड़क नहीं बनाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क और कटान प्रभावित हिस्से का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।