Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
decision regarding the integration of Tallital and Mallital Chambers of Commerce will be taken within a week
{"_id":"69ccfd020d21c6d0f303644e","slug":"video-decision-regarding-the-integration-of-tallital-and-mallital-chambers-of-commerce-will-be-taken-within-a-week-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में होगा तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में होगा तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण का निर्णय
गायत्री जोशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:39 PM IST
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में व्यापार मंडल के एकीकरण पर चर्चा हुई। तय किया गया कि एक सप्ताह में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। बैठक में तल्लीताल में सुचारू चुनाव प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यहां गठित चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी टीम फिलहाल अमान्य रहेगी। इस पर भी एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा। राम सेवक सभा परिसर में हुई बैठक की ब्रीफिंग करते हुए अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि शहर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के आग्रह पर ही जिला नेतृत्व ने एकीकरण की पहल की। बीच में अपरिहार्य कारणों से यह पहल नहीं हो सकी। मंगलवार को दोनों इकाई के पदाधिकारियों ने एकीकरण का निर्णय लिया है। तल्लीताल के अध्यक्ष मारूति साह एवं मल्लीताल अध्यक्ष किशन नेगी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि एक सप्ताह बाद एकीकरण पर विचार कर संबंधित प्रारूप तैयार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद दोनों इकाई के चुनाव करा लिए जाएंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह की ओर से तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के लिए बनाए चुनाव अधिकारी जगदीश लाल साह समेत उनकी टीम अग्रिम दिशानिर्देशों तक अमान्य होगी। सदस्यता आदि के कार्य भी नहीं किए जाएंगे। इसका निर्णय भी बाद में होगा। बता दें कि चुनाव टीम की ओर से एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक सदस्यता अभियान की घोषणा की थी। बैठक में त्रिभुवन फर्त्याल, भारती कैड़ा, ममता जोशी, कनक साह, जयंत उप्रेती, नासिर, राजेंद्र मनराल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।