{"_id":"67c578521ab219822100da53","slug":"video-eraja-ma-saravajanaka-opana-da-lga-na-tharabna-sa-saraya-ka-thhabb-ka-thakha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एरीज में सार्वजनिक ओपन डे, लोगों ने दूरबीन से सूर्य के धब्बे को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एरीज में सार्वजनिक ओपन डे, लोगों ने दूरबीन से सूर्य के धब्बे को देखा
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में आम जनता के लिए सार्वजनिक ओपन डे का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पहुंचे लोगों को वेधशाला का भ्रमण कराया गया और दूरबीन के माध्यम से सूर्य के धब्बे देखने का दुर्लभ अवसर मिला। साथ ही, उन्हें खगोल विज्ञान से जुड़ी कई रोचक जानकारियां भी दी गईं। अब 4 मार्च को स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष ओपन डे आयोजित किया जाएगा, जहां वे इन गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे। एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वैज्ञानिक व्याख्यानों का आयोजन किया गया था। इसके बाद रविवार को आम जनता के लिए निःशुल्क वेधशाला भ्रमण की सुविधा दी गई। अब 4 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष ओपन डे रखा गया है। इस दौरान छात्र वेधशाला का भ्रमण कर सकेंगे, दूरबीन से सूर्य के धब्बे देख सकेंगे और वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत कर सकेंगे। इसके अलावा, कक्षा 8 से 11 तक के छात्रों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। शिक्षक अपने छात्रों को इस आयोजन में ले जाने के लिए 9920460659 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।