{"_id":"67c4647216dd8254300b3acc","slug":"bad-words-of-district-panchayat-president-of-rewa-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2683713-2025-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का वीडियो वायरल, आरक्षण पर टिप्पणी कर सीईओ पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का वीडियो वायरल, आरक्षण पर टिप्पणी कर सीईओ पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 09:52 PM IST
Link Copied
रीवा जिले की बीजेपी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरक्षण को लेकर विवादित टिप्पणी कर रही हैं। इस वीडियो के कारण राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
क्या है पूरा मामला?
मामला पिपरा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच अनीता कोल से जुड़ा है। सरपंच ने पंचायत सचिव अनंत सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव ने बिना उनकी जानकारी के डीएससी से ओटीपी जनरेट कर 3 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, तो उन्हें नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंज बिहारी तिवारी और अन्य अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली। अंततः न्याय की आस में वे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं।
नीता कोल की नाराजगी और वायरल वीडियो
महिला सरपंच की शिकायत सुनकर जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल नाराज हो गईं। वीडियो में वे कहते हुए नजर आ रही हैं- "अगर सीईओ आदेश नहीं दे रहा, प्रशासन मजबूर है, तो काहे का आरक्षण? क्या है आरक्षण का लाभ? खत्म करो ये आरक्षण-फारक्षण! ऐसे निर्वाचन का क्या मतलब?" इसके साथ ही उन्होंने सरपंच को सुझाव दिया कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, तो उन्हें जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करना चाहिए।
सीईओ की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
इस विवाद के बीच जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि उन्होंने महज 15 दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।