Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
VIDEO : हल्द्वानी में धरने पर डंटे रहे वन रक्षक, नारेबाजी की; कहा- अधिकारी उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं
{"_id":"67b8360838f0dde4fc06f3dc","slug":"video-halthavana-ma-thharana-para-data-raha-vana-rakashhaka-narabja-ka-kaha-athhakara-unaka-maga-ka-lkara-gabhara-naha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हल्द्वानी में धरने पर डंटे रहे वन रक्षक, नारेबाजी की; कहा- अधिकारी उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हल्द्वानी में धरने पर डंटे रहे वन रक्षक, नारेबाजी की; कहा- अधिकारी उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं
हल्द्वानी में अरण्य भवन में गुरुवार को आठवें दिन भी वन रक्षकों का धरना जारी रहा। वन आरक्षियों और वन बीट अधिकारियों ने नारेबाजी की। सभा के दौरान कहा कि उनकी मांगों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं।वक्ताओं ने कहा कि जंगल के अंदर वन रक्षक अपनी जान पर खेलकर जंगल और जानवर दोनों की रक्षा करते हैं। जंगल में कठिनाई भी झेलते हैं, क्योंकि वहां सुविधाओं का अभाव है। एचआरए को बढ़ाया जाना भी जरूरी है। इसमें तराई पूर्वी, हल्द्वानी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय वन प्रभाग और रुद्रपुर के वन रक्षक शामिल रहे। यहां मंत्री भूपाल सिंह, तराई केंद्रीय के अध्यक्ष किशन सनवाल, हल्द्वानी अध्यक्ष भुवन चंद्र पनेरू ने अपनी बात रखी। इस दौरान हरीश बिष्ट, कविता मिश्रा, जीवन आर्य, विनोद मेहता, नवल किशोर, ममता गोस्वामी, नीरज खनायत, देवेंद्र मेहरा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।