{"_id":"67b9bdfc5c78dcdbdb0a41ed","slug":"video-kamauu-aayakata-thapaka-ravata-na-halthavana-ma-janasanavaii-ka-shakayata-ka-kaya-nasataranae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई की, शिकायतों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई की, शिकायतों का किया निस्तारण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की और विभिन्न जनशिकायतों का समाधान किया। इन शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, और लोन से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कुल 16 समस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के लिए फरियादियों को अगले जनता दरबार में पेश होने के निर्देश दिए गए। एक मामले में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को प्रत्येक निबंधन कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को इस मामले की जांच कराने के लिए कहा।एक अन्य मामले में, शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि उसने राजीव कुमार और धर्मेंद्र कुमार से एक प्लॉट खरीदा था और 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में अदा की थी। लेकिन विक्रेता पक्ष ने रजिस्ट्री नहीं कराई और प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष को एक सप्ताह के भीतर अमित कुमार को 12.5 लाख रुपए वापस करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।