Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
VIDEO : नालियों के ऊपर कर रखा था अतिक्रमण...जेसीबी से हटाया, तीन जगह सीढ़ियां तोड़ीं, नहीं हो पा रही थी सफाई
{"_id":"67c6a0609e9f9dc9a6006eed","slug":"video-nalya-ka-uupara-kara-rakha-tha-atakaramanaejasab-sa-hataya-tana-jagaha-saugdhhaya-taugdha-naha-ha-pa-raha-tha-safaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नालियों के ऊपर कर रखा था अतिक्रमण...जेसीबी से हटाया, तीन जगह सीढ़ियां तोड़ीं, नहीं हो पा रही थी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नालियों के ऊपर कर रखा था अतिक्रमण...जेसीबी से हटाया, तीन जगह सीढ़ियां तोड़ीं, नहीं हो पा रही थी सफाई
कालाढूंगी रोड की नालियों की सफाई के लिए निकले नगर निगम के अधिकारियों को नालियों के ऊपर कई जगह अतिक्रमण मिला। टीम ने जेसीबी की मदद से नालियों के ऊपर बनाई गईं सीढि़यां ध्वस्त कर दीं। तब कहीं जाकर नालियों की सफाई हो सकी। यह अभियान मंगलवार को भी चलाया जाएगा। अमर उजाला ने ‘नालियां गंदगी से पटीं, नगर निगम नहीं करा रहा सफाई’ शीर्षक से सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेने के बाद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में पालिका की टीम कालाढूंगी रोड पर पहुंची। टीम को सड़क के दोनों ओर नालियों के ऊपर जगह-जगह अतिक्रमण मिला। अतिक्रमण के चलते नालियां कूड़े से पटी मिलीं। नगर आयुक्त ने बताया कि दुकानदारों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया है और गंदगी भी वह नालियों में ही फेंक रहे हैं, इसके चलते नालियों की सफाई नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से नालियों से ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नालियों की सफाई कराई गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा। इस दौरान लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।