{"_id":"68e760e5619bfa3dbb04df54","slug":"video-police-department-swimming-and-cross-country-competition-begins-in-gaulapar-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गौलापार में पुलिस विभाग की तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गौलापार में पुलिस विभाग की तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू
आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को गौलापार स्थित स्टेडियम के तरणताल मानसखंड खेल परिसर में 23वीं अंतरजनपदीय /वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों के प्रतिभागी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयुक्त ने कहा खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटी अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। कहा कि इसे देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन संवाद ऐप की शुरुआत की है, जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। कहा कि यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुक्त ने उम्मीद जताई कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों प्रतियोगिताओं में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, आईटीबीपी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, लालकुआं के नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, कालाढूंगी की नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।