{"_id":"67a337194a46ef082f0a3e13","slug":"video-sadao-na-hatal-oura-hama-sata-sacalka-ka-satha-bthaka-ka-gava-ma-varana-pa-bkhal-ka-lkara-haii-caraca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीडीओ ने होटल और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक की, गांवों में वीरान पड़ी बाखली को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीडीओ ने होटल और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक की, गांवों में वीरान पड़ी बाखली को लेकर हुई चर्चा
नैनीताल जिले के 60 गांवों में वीरान पड़ी बाखली को होम स्टे योजना के तहत आबाद करने की जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग योजना बना रहा है। इसको लेकर बुधवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने होटल और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर चर्चा की। सीडीओ ने बताया कि विरासत योजना के तहत जिले में 60 गांव चिन्हित किए गए हैं। इन गांवों की बाखली में रहने वाले लोग शहरों की ओर पलायन कर गए है। सीडीओ ने कहा कि खाली पड़ी बाखली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार की ओर से योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वीरान पड़ी बाखली को होम स्टे योजना से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सीडीओ ने होटल और होम स्टे संचालकों से अपने-अपने होटलों के आसपास के ऐसे गांव जिन जगहों की बाखली से लोग पलायन कर गए है उन जगहों की जानकारी देने को कहा है। साथ उन गांवों में सैलानियों को क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके इसके सुझाव मांगे हैं। ताकि उन गांवों को होम स्टे से जोड़कर स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए। सीडीओ ने कहा कि महिला समूहों को होम स्टे का जिम्मा दिया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने विरासत योजना को लेकर जानकारी दी। इस दौरान नैनीताल होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, विनोद गुणवंत, राजेंद्र प्रसाद कपिल, जुगल मठपाल, केसी सुयाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।