{"_id":"68306524d46e55a64b0d4cf9","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-with-the-praises-of-the-valor-of-the-army-in-nainital-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: सेना के शौर्य के जयकारों संग निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: सेना के शौर्य के जयकारों संग निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बृहस्पतिवार को भाजपा के आह्वान पर शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भारतीय सेना की शान में नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने पोस्टर व तिरंगे के साथ शिरकत की। इस दौरान शहर देश प्रेम व सेना के शौर्य के जयकारों से सराबोर रहा। तय कार्यक्रम के मुताबिक 11 बजे मल्लीताल पंत पार्क से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। यहां हुई सभा में विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय हुई योजना व आवश्यक दिशानिर्देश के बाद हमारी सेना ने अपार पराक्रम से न केवल पाकिस्तान के आतंकवाद को सबक सिखाया वरन आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संदेश भी दिया। नगर अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि सेना की सुनियोजित कार्यवाही ने विश्व स्तर पर अपनी शक्ति को क्षमता को साबित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।