{"_id":"683017a7a13f0e86c80ad960","slug":"video-storm-destroyed-years-of-hard-work-in-a-momente-farmers-jamun-and-mango-trees-were-uprooted-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंधी ने वर्षों की मेहनत को एक पल में रौंदा...उखड़ गए किसानों के जामुन और आम के पेड़, देखकर बिलख उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंधी ने वर्षों की मेहनत को एक पल में रौंदा...उखड़ गए किसानों के जामुन और आम के पेड़, देखकर बिलख उठे
आगरा की बिचपुरी तहसील किरावली क्षेत्र के गांव कुकथला के किसान बागवानी खेती करते हैं। गांव में करीब 300 बीघा में बागवानी खेती होती है। बुधवार रात को आई आंधी के बाद जामुन और आम के 40 से अधिक पेड टूटकर गिर गए। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
कुकथला गांव के पूर्व प्रधान रामखिलाडी कुशवाह ने बताया है कि आंधी के कारण जामुन के 40 पेड टूट गए हैं। जिनमें दस पेड जड से उखड गए हैं। वहीं आम के पेड़ों से अचारू आम जमीन पर गिर गए हैं। वहीं किसान मूलचंद पु्त्र खजान सिंह ने बताया है कि उसने जमीन किराए पर लेकर फालसा, जामुन और आम की खेती है। आंधी के कारण जामुन के तीन पेड टूटकर गिर गए। वहीं एक कुंतल अचारू आम पेड से टूटकर नीचे गिर गया। साथ ही फालसा सड़ गया है। टुंडाराम ने कहा कि आम के तथा जामुन के 20 पेड़ों की डालिया टूट गई हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह है कि बृहस्पतिवार को कोई भी राजस्व कर्मचारी गांव में नुकसान का आंकलन करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं किसान नेता चौधरी दिलीप ने पीडित किसानों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया साथ ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बताया है कि राजस्व टीम को गांव में भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।
करीब चार गुना गिरा अचारू आम का भाव
किसान मूलचंद ने बताया कि आंधी से पहले अचारू आम 30 रुपए किलो बिक रहा था। बुधवार को आई आंधी के बाद आम का भाव करीब चार गुना गिर गया। मूलचंद ने बताया कि आंधी के बाद जमीन पर नीचे गिरे अचारू आम को लेकर वे किरावली मंडी में पहुंचे। जहां पर आम आठ रुपए किलो बिका। वहीं फालसा 80—100 रुपए किलो बिक रहा था। आंधी के बाद 30—40 रुपए किलो बिका है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।