{"_id":"6a1eca850eb9d7ce960c8155","slug":"video-villagers-hunger-strike-ends-on-assurance-of-bridge-construction-work-to-begin-on-june-5-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: पुल निर्माण के आश्वासन पर खत्म हुई ग्रामीणों की भूख हड़ताल, पांच जून से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: पुल निर्माण के आश्वासन पर खत्म हुई ग्रामीणों की भूख हड़ताल, पांच जून से शुरू होगा काम
गायत्री जोशी
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:50 PM IST
Link Copied
हल्द्वानी के गौलापार स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीण सूखी नदी पर पुल बनवाने की मांग के लिए सोमवार सुबह भूख हड़ताल पर बैठ गए। शासन प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई। पांच जून से पुल निर्माण शुरू कराने संबंधी आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट और पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विजयपुर के ग्रामीण सोमवार को बुद्ध पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से वह सूखी नदी में पुल बनाने की मांग करते आए हैं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पुल न होने के कारण गांव के सैकड़ों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दोपहर बाद लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार ने पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को फोन कर वार्ता करनी चाही। कुछ देर बाद एसडीएम मोनिका और ईई बुद्ध पार्क पहुंचे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पुल निर्माण को मंजूरी दे दी गई है और पांच जून से निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। वहां महेश चंद्र, गोविंद सिंह, परमानंद, तुलसी, आशा पांडे, नवल जोशी, मोहन चंद्र, देवकी नंदन, अनिता आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।