{"_id":"6a23e83754d1b6f28c0a0fd2","slug":"video-home-guard-recruitment-begins-today-in-pauri-187-candidates-participated-pauri-garhwal-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में होमगार्ड भर्ती आज से शुरू, 187 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में होमगार्ड भर्ती आज से शुरू, 187 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
Renu Saklani
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:58 PM IST
Link Copied
पौड़ी जनपद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत आज से शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू हो गया। भर्ती के पहले दिन 187 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और निर्धारित प्रक्रियाओं से गुजरे। सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो गई है। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 60 होमगार्ड पदों के लिए चार हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आगामी दिनों में शेष अभ्यर्थियों की भी शारीरिक जांच और दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।