{"_id":"6a6de4e86f4ec7afa1023932","slug":"video-pauriwomen-raised-loud-slogans-against-the-government-as-the-sit-in-protest-completed-500-days-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"धरने के 500 दिन पूरे होने पर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के 500 दिन पूरे होने पर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
एलयूसीसी वित्तीय धोखाधड़ी मामले की पीड़ित महिलाओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को 500 दिन पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में यहां पौड़ी अड्डा स्थित पीपलचौंरी में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे ठगी गई धनराशि का जल्द भुगतान कराए जाने की मांग की। कहा यदि शीघ्र ही उनका भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन को और उग्र करने के लिए विवश होना पड़ेगा।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि महिलाओं द्वारा लड़ी जा रही लंबी लड़ाई के बाद सरकार जागी है और अब उनकी ठगी गई राशि का भुगतान कराए जाने के लिए सरकार के स्तर से ठगी पीड़ित महिलाओं से फार्म भराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरठ में रजिस्ट्रार को नियुक्त किया गया है, जबकि राज्य के ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए उत्तराखंड में ही रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाना चाहिए था। कहा कि बताया जा रहा है कि ठगी करने वालों की साढ़े तीन सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है, सरकार इस संपत्ति को निलाम कर तत्काल ठगी पीड़ितों का भुगतान कराए। उन्होंने कहा कि उनकी ठगी गई राशि का भुगतान पोर्टल के माध्यम से हो और जो लोग इस लड़ाई में सड़कों पर उतरे पहले उनका भुगतान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने एक माह के अंदर भुगतान कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठगे जाने के कारण महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हैं, यदि सरकार ने जल्द से जल्द उनकी ठगी गई राशि का भुगतान नहीं कराया तो उन्हें आंदोलन को और उग्र करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।