{"_id":"6981d166c29725363400b5be","slug":"video-anger-in-munsiyari-congress-government-accused-of-ignoring-public-representatives-in-the-janta-ke-dwar-program-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुनस्यारी कांग्रेस में आक्रोश, सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुनस्यारी कांग्रेस में आक्रोश, सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का लगाया आरोप
गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:13 PM IST
Link Copied
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने सरकार की ओर से लगाए जा रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में स्थानीय चुने प्रतिनिधियों को नहीं बुलाकर केवल भाजपा नेताओं को बुलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिविर में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधायक को नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में केवल भाजपा के नेताओं को बुलाकर 2027 चुनावों की तैयारी की जा रही है। कहा कि धारचूला-मुनस्यारी के चुने हुए प्रतिनिधियों का सरकार, प्रशासन की ओर से अपमान कर क्षेत्रीय जनता की लगातार अवहेलना की जा रही। टोलिया ने कहा कि क्षेत्र की बहुत समस्याएं हैं जो शिविर के माध्यम से जन प्रतिनिधि सुलझा सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख डाॅ. कविता महर ने कहा कि प्रमुख होने के नाते विकास खंड के तहत होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम, शिविरों की समय पर सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि द्वेष भावना के चलते सूचना नहीं दी जा रही है। उन्होंने इसकी तीखी निंदा की है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह महर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।