{"_id":"69f9a5b75c6798d3810ed12d","slug":"video-bjp-burns-effigy-of-mla-accuses-him-of-misleading-public-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा ने विधायक का पुतला फूंका, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा ने विधायक का पुतला फूंका, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
गायत्री जोशी
Updated Tue, 05 May 2026 01:39 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक मयूख महर का पुतला फूंका। उन्होंने विधायक पर महिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पुष्पा सौन के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुईं और प्रदर्शन करते हुए विधायक मयूख महर का पुताला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक महिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए अपनी निधि से पैसा देने की बात कर रहे हैं। 15 साल से विधायक को यह मालूम होना चाहिए कि विधायक निधि से लिफ्ट लगाने का प्राविधान नहीं है। सिर्फ हवाई बातें कर वह सीमांत की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने आज तक महिलाओं के विकास के लिए कोई भी प्रस्ताव सरकार को नहीं भेजा। ऐसे में विधायक को सीमांत की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक सिर्फ झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला जलाने में गीता दिगारी, शोभा भट्ट, भावना लोहिया, कुसुम मेहता, चंद्रकला सौन, भावना रावत, गोदावरी देवी, श्वेता बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, गीता लुंठी आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।